Prayagraj News: इनरव्हील ऊर्जा की अध्यक्ष बनीं निशा और सुनीता सचिव
प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इनरव्हील क्लब इलाहाबाद ऊर्जा का 15वां अधिष्ठापन दिवस समारोह बुधवार को सिविल लाइंस के एक होटल में हुआ। इस अवसर पर निशा नागपाल ने अध्यक्ष, सुनीता वर्मा ने सचिव और अपराजिता केशरी ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला। मुख्य अतिथि प्रिया नारायण ने नए पदाधिकारियों को शुभकामना दी और उत्साह के साथ क्लब में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। क्लब ने सेवा प्रकल्प के तहत एक जरूरतमंद व्यक्ति को रोजगार के लिए छतरी, एक महिला को सिलाई मशीन भेंट की गयी। संचालन संगीता सोनी ने किया। पूर्व अध्यक्ष ममिता स्वेन, पल्लवी, तान्या ढल, शालिनी अस्थाना, नुसरत, रश्मि, अमृता अग्रहरि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.