Prayagraj News: इतने टूटे मकान कि नए आवेदनों को नहीं मिलेगा मौका
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इस बार बारिश और आपदा से जिले में मकानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अब तक 13337 मकानों के क्षतिग्रस्त या ढहने की शिकायतें कंट्रोल रूम में आई हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए लाभार्थियों को आवास मिलने की संभावना कम हो गई है। जिले को इस वर्ष 2177 नए आवास देने का लक्ष्य मिला है, लेकिन आपदा में मकान ढहने वाले लोगों को प्राथमिकता मिलने के कारण यह लक्ष्य नए आवेदकों के लिए पर्याप्त नहीं होगा। नियमानुसार आपदा में मकान ढहने पर पहले पीड़ित परिवार को राहत राशि दी जाती है। प्रशासन की ओर से शिकायतों का सत्यापन कराया जा रहा है। सभी पात्र लोगों का सत्यापन पूरा होने के बाद उन्हें 3200 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके बाद पात्रता पूरी करने वाले परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.