प्रयागराज, जुलाई 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। छिवकी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री का मोबाइल किसी ने चोरी कर लिया। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले की रहने वाली गीता बाई ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि वह पति और सास की अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह अपने पुत्र के साथ प्रयागराज से 11274 प्रयागराज छिवकी-इटारसी पैसेंजर के जनरल कोच में सवार हो रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी ने उनके बेटे का मोबाइल गायब कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...