Prayagraj News: इकबाल के कलाम में इंसानियत और भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक
प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की ओर से रविवार को करेली में 'कलाम-ए-इकबाल की असरी मानवीयत' विषय पर अकादमिक कार्यक्रम हुआ। इसमें देशभर के शिक्षाविदों और साहित्यकारों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अली अहमद फातमी ने की। मुख्य अतिथि पटना की खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी के निदेशक प्रो. जाहिद उल हक रहे। वक्ताओं ने कहा कि अल्लामा इकबाल का साहित्य इंसानियत, आत्मसम्मान, सामाजिक चेतना और भाईचारे का संदेश देता है। उनकी शायरी आज भी नई पीढ़ी को मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करती है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इकबाल के कलाम में इंसानियत का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.