प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: 41वीं अखिल भारतीय इंदिरा मैराथन में धावकों की सुरक्षा के लिए इस बार यातायात रोका जाएगा। विगत वर्षों में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने यातायात पुलिस को मैराथन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए हैं। केवल स्कूल वाहनों को छूट मिलेगी। वहीं, नैनी नए पुल समेत पूरे रूट के गड्ढे नगर निगम दुरुस्त कराएगा। नगर आयुक्त साईं तेजा ने इसके लिए गड्ढों की सूची मांगी है। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि 19 नवंबर को आयोजित होने वाली मैराथन में इस बार 21.097 किलोमीटर की हाफ मैराथन भी होगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 41वीं इंदिरा मैराथन में हाफ मैराथन का भी दिखेगा दमखम लंबे अंतराल के बाद शुरू हो रही इस प्रतियोगिता म...