प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले के 1.89 लाख बुजुर्ग सात महीने से वृद्धावस्था पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। अप्रैल से अब तक उनके खातों में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है। पेंशन की जानकारी लेने के लिए उनके परिजन विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। अफसरों के आश्वासन पर दशहरा गुजर गया अब दीपावली कैसे गुजरेगी, इसकी चिंता सता रही है। वृद्धावस्था पेंशन योजना का संचालन समाज कल्याण विभाग करता है। इसके तहत पात्र बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। आमतौर पर तीन महीने की राशि एकसाथ खाते में भेजी जाती है। इस हिसाब से बुजुर्गों को एक किस्त में तीन हजार रुपये मिलने चाहिए। अप्रैल से पेंशन नहीं मिलने के कारण लाभार्थियों को लगातार इंतजार करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में बुजुर्गों के लिए यह रोजमर्रा की जरूरतों का अहम सहारा...