Prayagraj News: इंटर के छात्र को कट्टे की बट से मारा, मुकदमा
प्रयागराज, अगस्त 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। इंटर के एक छात्र से सरेराह मारपीट और कट्टे की बट से सिर पर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके कॉलेज के ही एक पूर्व छात्र ने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। छात्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।होलागढ़ क्षेत्र के जीतपुर दयाल गांव निवासी अंश पांडेय शिवकुटी थानाक्षेत्र के रसूलाबाद स्थित एक कॉलेज में 12वीं का छात्र है। उसकी तहरीर के अनुसार 29 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे वह कॉलेज से घर लौट रहा था। रास्ते में आदित्य प्रजापति और उसके साथियों ने उसे रोककर मारपीट की। यह भी पढ़ें- इंटरमीडिएट के छात्र को रास्ते में रोककर तमंचे की बट से हमला आरोप है कि एक आरोपी ने तमंचे की बट से उसके सिर पर वार किया और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.