Prayagraj News: इंटर की छात्रा और किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज
प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इंटर की छात्रा और 14 वर्षीय एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों मामलों में परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।कोतवाली थानाक्षेत्र के बादशाही मंडी निवासी एक व्यक्ति की 16 वर्षीय बेटी मालवीय नगर स्थित एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। 22 जुलाई की सुबह उसके चाचा उसे कॉलेज गेट पर छोड़कर आए थे। वहीं से वह लापता हो गई। इस बात की जानकारी घरवालों को दोपहर में स्कूल से फोन आने पर हुई। बेटी के लापता होने की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन परिजनों ने मुट्ठीगंज थाने जाकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसी प्रकार नई बस्ती कीडगंज निवासी 14 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.