प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जेई राहुल सिंह का शनिवार को दारागंज गंगा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। फतेहपुर से लेकर प्रयागराज के बड़े अधिकारी, यूनियन नेता, कर्मचारियों की भीड़ के बीच पिता श्रीप्रकाश सिंह यादव ने मुखाग्नि दी। पूरे दिन पिता बेटे की यादें, आखिरी बातचीत साझा कर बिलखते रहे। फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में प्रयागराज के अल्लापुर निवासी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अवर अभियंता (जेई) 40 वर्षीय राहुल सिंह की मौत हो गई। नेशनल हाईवे-2 पर खागा के पूर्वी बाईपास स्थित ओवरब्रिज पर उनकी स्विफ्ट डिजायर कार का अगला टायर तेज धमाके के साथ फट गया था, जिससे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को ही शव अल्लापुर पहुंचा, लेकिन रात अध...