प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज, शिवकुटी में बुधवार को सत्र 2026-27 के लिए नई छात्र कार्यकारिणी का बैच अलंकरण समारोह हुआ। इस अवसर पर आस्था को स्कूल कैप्टन, साक्षी मिश्रा को स्कूल वाइस कैप्टन, शिवालिक हाउस की मुस्कान को कैप्टन व वंशिका सिंह को वाइस कैप्टन, नीलगिरी हाउस की आकांक्षा को कैप्टन व रिया यादव को वाइस कैप्टन, अरावली हाउस की निधि को कैप्टन व सुकृति सिंह को वाइस कैप्टन तथा उदयगिरि हाउस की मुस्कान साहू को कैप्टन व खुशी को वाइस कैप्टन बनाया गया। प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं को बैज व सेश पहनाकर सम्मानित किया तथा विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...