प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन देवी धाम आस्था, भक्ति और संगीत से सराबोर दिखाई दिए। मां ललिता देवी मंदिर व मां कल्याणी देवी मंदिर में शाम की शृंगार आरती के दौरान महिला मंडली की ओर से ढोल-मजीरा की थाप पर एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति हुई। 'अंगना पधारो महारानी माई कल्याणी माई' व 'माता रानी आईं है नगरिया' जैसे भजनों पर जय माता दी-जय माता दी का उद्घोष होता रहा तो शतचंडी महायज्ञ की परिक्रमा भी की जाती रही। यह भी पढ़ें- Gangapar News: देवी गीत सुन भक्ति में डूबे रहे श्रद्धालुमंदिरों में भजन और भक्तिमय माहौल भोर में 5:15 बजे मां अलोपशंकरी की मंगलाआरती के बाद कपाट खुलते ही परिसर में भक्तों की कतार लगी रही। ऐसा ही एहसास मां ललिता व कल्याणी देवी परिसर में भी दिखा। दोपहर 12 बजे तक...