प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। धनैचा-मलखानपुर स्थित आशुतोष मेमोरियल स्कूल के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय इंजीनियर आशुतोष मिश्रा की 19वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय के विशाल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। पीएसी सेनानायक सर्वेश मिश्रा पौधरोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि वृक्ष ही जीवन है इसलिए आशुतोष की याद में पौधरोपण कर उनकी स्मृतियों को हमेशा के लिए संजोया जा सकता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय के चेयरमैन प्रोफेसर जेपीएन मिश्रा एवं ट्रस्टी ममता पांडेय ने अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...