Prayagraj News: आवेदन के लिए आखिरी चार दिन बचे
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं से युवाओं को जोड़ने के लिए विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन किया जाएगा। मेरा युवा भारत, प्रयागराज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 18 से 25 वर्ष के युवा हिस्सा ले सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। कार्यक्रम एक नवंबर को नगर निगम के सदन सभागार में होगा। युवा संसद का विषय 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' रखा गया है। प्रतिभागियों को विकसित भारत की परिकल्पना के संदर्भ में इस विषय पर अपने विचार रखने होंगे। आवेदन के समय माय भारत पोर्टल पर एक मिनट का नमूना वीडियो अपलोड करना अनिवार्य होगा। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवाओं को अंतिम चरण में तीन मिनट में अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। यह भी पढ़ें- Prayagraj ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.