Prayagraj News: आलोचना को रेखांकित करता है प्रयाग पथ का विशेषांक : हरीश चंद्र
प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। साहित्यिक पत्रिका प्रयाग पथ के 16वें अंक का टैगोर टाउन में अतिथियों ने विमोचन किया गया। नामचीन आलोचक नामवर सिंह पर केंद्रित विशेषांक का संपादन हितेश कुमार सिंह ने किया है। इस अवसर पर पत्रिका पर विचार व्यक्त करते हुए वरिष्ठ कवि हरीश चंद्र पांडे ने कहा कि नामवर सिंह को याद करना आलोचना के युग को याद करना है। यह अंक आलोचना कर्म को बाखूबी रेखांकित करता है। प्रियदर्शन मालवीय ने कहा कि नामवार सिंह न केवल एक अच्छे वक्ता थे बल्कि एक अच्छे श्रोता भी थे। प्रो.कुमार वीरेंद्र ने कहा कि इस विशेषांक के बहाने नामवर के प्रति इलाहाबाद ने अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की है। डॉ. जनार्दन ने कहा कि यह पत्रिका के नामवर सिंह छायावाद और नई कहानी को फिर से समझाने का मौका उपलब्ध कराती है। डॉ. चितरंजन कुमार ने कहा कि नामवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.