प्रयागराज, अक्टूबर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उद्यान विभाग की ओर से आलू की खेती करने वाले किसानों को फाउंडेशन बीज की बिक्री पर प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की छूट दी जाएगी। जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम के अनुसार कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति और कुफरी मोहन प्रजातियों का बीज निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीड साइज बीज की कीमत 2,630 रुपये और ओवर साइज बीज की कीमत 2,040 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। इच्छुक किसान और एफपीओ potato.uphorticulture.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 85 में जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: 22 से वितरित होगा आलू का बीज यह भी पढ़ें- Kanpur News: आलू किसानों को 20 हजार तक का अनुदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...