Prayagraj News: आलू बीज की खरीद पर किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल छूट
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। उद्यान विभाग किसानों को आलू का फाउंडेशन बीज वितरित कर रहा है। जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने बताया कि आलू उत्पादक किसानों को बीज की खरीद पर प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की छूट दी जाएगी। जिले में कुफरी आनंदी, कुफरी ख्याति और कुफरी मोहन प्रजाति के बीज उपलब्ध हैं। इच्छुक किसान विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय के कक्ष संख्या 85 से नकद भुगतान कर बीज प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार के मोबाइल नंबर 9140081952 पर संपर्क कर सकते हैं। एफपीओ और संस्थाओं को छूट नहीं मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.