Prayagraj News: आलमारी की चाबी बनाने वाला कारीगर जेवरात लेकर फरार
प्रयागराज, सितम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लाउदर रोड मोहल्ले में एक मकान से आलमारी की चाबी बनाने वाला कारीगर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुटी है।लाउदर रोड निवासी ओमप्रकाश शर्मा की तहरीर के मुताबिक, घर में रखे अलमारी के लॉकर की ताला चाबी बनाने के लिए एक कारीगर को बुलाया गया था। आरोप है कि चाबी बनाते समय कारीगर ने आलमारी की तिजोरी से रखा सोने व चांदी के जेवरात मंगलसूत्र, पांच अंगूठी, दो कान की बाली, छह पायल, छह बिछिया आदि लेकर चला गया। कारीगर के जाने के बाद ओमप्रकाश और उनके परिवार को वारदात की जानकारी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.