Prayagraj News: आरोपी नहीं पकड़े गए तो चक्काजाम करेंगे किसान
प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- Prayagraj News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने संगठन के प्रदेश कार्यालय पर हमले के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है। युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने प्रशासन से आरोपितों की गिरफ्तारी और 26 अक्तूबर को मुंडेरा मंडी में होने वाली किसान क्रांति महापंचायत के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। अनुज के अनुसार, 19 अक्तूबर को ट्रिपलआईटी के पास सहारा अस्पताल के सामने स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय में पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि इस दौरान मारपीट करने के साथ महापंचायत के आयोजन के लिए जुटाए गए 2.70 लाख रुपये भी लूट लिए गए। मामले में एयरपोर्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.