Prayagraj News: आरपीएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: रेलवे सुरक्षा बल रामबाग पोस्ट की टीम ने बुधवार को हंडिया खास, रामनाथपुर और झूंसी स्टेशन सहित विभिन्न रेलवे फाटकों पर जागरूकता अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को ट्रैक पर पत्थर रखने, ट्रेनों पर पत्थर फेंकने और अनधिकृत स्थानों से रेलवे लाइन पार करने के खतरों की जानकारी दी गई। मवेशियों को ट्रैक के पास खुला नहीं छोड़ने और बिना जरूरत चेन पुलिंग नहीं करने की अपील की गई। त्योहारों को देखते हुए स्थानीय पुलिस से भी समन्वय किया गया। इधर, प्रयागराज जीआरपी ने भी जागरूकता अभियान चलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.