Prayagraj News: आरक्षण घोटाला के विरोध में निकाला जुलूस
प्रयागराज, अगस्त 26 -- Prayagraj News: प्रदेश सरकार पर आरक्षण घोटाला का आरोप लगाते हुए सरदार सेना के सदस्यों ने बुधवार को विरोध जुलूस निकाला। जुलूस इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निकलकर मेडिकल कॉलेज चौराहा, सुभाष चौराहा, हाईकोर्ट, चौफटका, सुलेमसराय, धूमनगंज, मुंडेरा, पोंगहट पुल, बम्हरौली से होते हुए मनौरी पर जाकर समाप्त हुआ। सरदार सेना के संस्थापक डॉ. आरएस पटेल, संरक्षक अभिनाश काकड़े, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पटेल, रामलाल पटेल, बुद्धिसागर पटेल, अभय पटेल, योगेंद्र पटेल आदि ने ओबीसी और एससी-एसटी के पदों को समाप्त करके उनको सामान्य अभ्यर्थियों को देने के आरोप लगाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.