प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2026 के 501 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए। विज्ञापित पदों में समीक्षा अधिकारी के 162 (उत्तर प्रदेश सचिवालय में 122, यूपीपीएससी में तीन, राजस्व परिषद में आरओ लेखा के 31 समेत कुल 37) पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक समीक्षा अधिकारी के (सचिवालय में 261 व एआरओ लेखा विशेष चयन के छह, यूपीपीएससी में 21, राजस्व परिषद में दो, महाधिवक्ता कार्यालय में 45) पद हैं। इसके अलावा इसी भर्ती के माध्यम से यूपीपीएससी में व्यवस्थापक, अवधाता, स्वागती और भंडारी के एक-एक कुल चार पदों पर भी चयन होगा। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने एवं ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है, ज...