Prayagraj News: आरएएफ में उल्लास से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: 101 रैपिड एक्शन फोर्स शांतिपुरम के मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। अधिकारियों एवं जवानों ने श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कमांडेंट मनीष कुमार भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन एवं उनके उपदेश मानव जीवन के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया कर्म, कर्तव्य एवं सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज एवं राष्ट्र की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा मन इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.