Prayagraj News: आरएएफ का 34वां स्थापना दिवस मनाया
प्रयागराज, अक्टूबर 8 -- Prayagraj News: शांतिपुरम स्थित आरएएफ 101 बटालियन के कैंप परिसर में गुरुवार को रैपिड एक्शन फोर्स का 34वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। वाहिनी के कमांडेंट मनीष कुमार भारती समेत जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कमांडेंट ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली। उन्होंने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स अपनी स्थापना से ही देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं कठिन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए सदैव तत्पर रही है। आरएएफ की पहचान उसके अनुशासन, व्यावसायिक दक्षता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण से है। हमें अपने गौरवशाली इतिहास एवं परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। इसी क्रम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.