Prayagraj News: आरआरबी शिक्षक भर्ती के लिए स्किल टेस्ट 12 नवंबर से
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज ने मिनिस्ट्रीयल एवं आइसोलेटेड कोटि भर्ती के तहत शिक्षकों के स्किल टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक सूबेदारगंज स्थित बोर्ड कार्यालय में परीक्षा होगी। पीजीटी और टीजीटी पदों के लिए 92 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जबकि नौ अभ्यर्थियों का चयन एक से अधिक पदों के लिए होने से कुल 101 स्लॉट निर्धारित हैं। प्रेजेंटेशन के लिए अधिकतम 90 मिनट मिलेंगे। स्किल टेस्ट 150 अंकों का होगा। टीजीटी संगीत के लिए 100 अंकों का अलग परफार्मेंस टेस्ट भी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.