प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। 23 सितम्बर को मनाए जाने वाले आयुर्वेद दिवस के तहत शनिवार को आयुष विभाग की ओर से चन्द्रशेखर आजाद पार्क से रन फॉर आयुर्वेद रैली निकाली गई। रैली को क्षेत्रीय पार्षद आनन्द घिल्डियाल, आरोग्य भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जी. एस. तोमर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर डॉ. तोमर ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की समग्र जीवनशैली है। जागरूकता रैली के बाद ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ. नवीन सोनी ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Meerut News: इस्माईल पीजी काले...