Prayagraj News: आयकर अधिकारी महेश चन्द्र मिश्र बने 'ऑडिटर ऑफ द ईयर'
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आयकर विभाग इलाहाबाद में तैनात आयकर अधिकारी महेश चन्द्र मिश्र को लेखापरीक्षा कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2025-26 का ऑडिटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्हें 15 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस खुशी में शुक्रवार को आयकर विभाग के संघ कक्ष में सम्मान समारोह हुआ। इसमें आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ की ओर से नन्दन कुमार सोनकर, सर्चिल कुमार, दीपक सिंह, योगेश्वर राय, रेशमा, आरएन अग्रहरि और जितेंद्र कुमार शामिल हुए। वहीं, आयकर कर्मचारी महासंघ की ओर से अजमत हुसैन, नगेंद्र यादव, श्रेयांक आनंद, विपिन मिश्रा और शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.