Prayagraj News: आमने-सामने टकराए ट्रक, चालक घायल
प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। पूरामुफ्ती कस्बे में बुधवार आधी रात दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।एक चालक कौशाम्बी के कोखराज का रहने वाला संदीप सिंह यादव और दूसरा चालक अलवर राजस्थान का जितेंद्र शर्मा है। प्रभारी निरीक्षक पूरामुफ्ती अविनाश सिंह ने बताया कि हादसा एक ट्रक के गलत दिशा में आने से हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे दोनों चालकों को निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.