Prayagraj News: आनंद भवन के सामने कार का शीशा तोड़कर चोरी की वारदात
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में आनंद भवन के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी, सोने की चेन व अन्य सामानों की चोरी का मामला सामने आया है। कर्नलगंज पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित की तलाश में जुटी है। आगरा निवासी विवेक बिरला की तहरीर के मुताबिक, वह 20 अक्तूबर को परिवार के साथ कार से प्रयागराज घूमने आए थे। आनंद भवन के समीप कार खड़ी कर अंदर घूमने चले गए। इसके बाद समीप ही एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद लौटे, तो कार का शीशा टूटा मिला। जबकि, कार के अंदर बैग में रखे 13 हजार रुपये, सोने की चेन, एटीएम कार्ड व अन्य सामान गायब था। आसपास पूछताछ के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, कर्नलगंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.