Prayagraj News: आधी रात घर में घुसकर दिव्यांग युवक पर हमला
प्रयागराज, जुलाई 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। मरदानपुर मनौरी में घर में घुसकर दिव्यांग युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पूरामुफ्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मरदानपुर मनौरी निवासी मनोज कुमार का आरोप है कि 17 जुलाई की रात पड़ोसी मनीष कुमार छत के रास्ते उनके घर में घुस आया और दिव्यांग छोटे भाई पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग जाग गए तो आरोपी ने महिलाओं से भी अभद्रता करते हुए मारपीट की। परिवार के लोगों ने उसे पकड़कर डायल-112 पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी के परिजन प्रेमचंद, रवि कुमार, शिवा और संदीप घर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पिता पर टिप्पणी के विरोध पर सगे भाइयों पर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.