प्रयागराज, नवम्बर 24 -- Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अवमानना के एक मामले में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक को प्रथम दृष्टया जानबूझकर आदेश की अवहेलना का दोषी माना है। हालांकि कोर्ट ने उन्हें आदेश के अनुपालन के लिए एक माह का अंतिम अवसर भी दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल ने गायत्री देवी की अवमानना याचिका पर अधिवक्ता जयदीप त्रिपाठी को सुनकर दिया है। एडवोकेट जयदीप त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि गायत्री देवी की याचिका पर गत एक अप्रैल को हाईकोर्ट ने एसपी हमीरपुर को विधि अनुसार शीघ्र, अधिमानतः छह सप्ताह के भीतर याची के प्रत्यावेदन पर निर्णय लेने का आदेश दिया था। आरोप है कि आदेश की जानकारी दिए जाने के बावजूद उस पर अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इससे पहले दाखिल अवमानना याचिका को इस छूट के साथ निस्तारित किया गया था कि मा...