Prayagraj News: आदिशक्ति की आराधना संग नारी शक्ति को प्रेरित करने की पहल
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शारदीय नवरात्र में आदिशक्ति की आराधना के साथ ही नारी शक्ति को प्रेरित करने की पहल तेज कर दी गई है। मिशन शक्ति अभियान के तहत कमिश्नरेट के तीनों जोन में पुलिस कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इसके अलावा, पूजा पंडालों, देवी मंदिरों और स्कूल-कॉलेजों में भी महिला अधिकार और कानूनी सहायता की जानकारियों से रूबरू कराया गया। शहर में नाजरेथ अस्पताल से शाम करीब पांच बजे हाथों में बैनर लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ ही स्कूल कॉलेज की छात्राएं व अन्य सामाजिक संगठन के लोग शामिल हुए। इसके अलावा, धूमनगंज, खुल्दाबाद, बाबा चौराहा, अशोक नगर, राजापुर हनुमान मंदिर, यूनाइटेड चौराहा, अतरसुइया, सब्जी मंडी, रामबाग, अपट्रान चौराहा, पीपल गांव आदि जगहों पर भी जागरूक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.