Prayagraj News: आठ साल बाद शुरू हुआ जार्जटाउन का तरणताल
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आठ साल से बंद पड़े जार्जटाउन स्थित स्वीमिंग पूल में मंगलवार को फिर तैराकों की चहल-पहल शुरू हो गई। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने मंगलवार को तरणताल में विधिवत पूजा-अर्चना कर इसका संचालन शुरू कराया। इस मौके पर तैराकी प्रशिक्षक शिवबाबू निषाद, तैराकी एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। लंबे समय से तरणताल बंद होने के कारण शहर के तैराकों को नियमित अभ्यास के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी। खिलाड़ियों को दूसरे स्थानों पर जाकर अभ्यास करना पड़ता था। पूल के दोबारा शुरू होने से तैराकों को बड़ी राहत मिली है। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने इसके संचालन पर खुशी जताई। उनका कहना है कि जार्जटाउन तरणताल शुरू होने से तैराकों को नियमित प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और प्रतियोगिताओं की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.