प्रयागराज, नवम्बर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतिरिक्त दहेज में आठ लाख रुपये नकद और चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक विवाहिता को बेरहमी से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। दहशत का आलम यह था कि पति रात में सोते समय गला दबाकर हत्या करने की धमकी देता था, जिससे पीड़िता कई रातों तक सो नहीं सकी। तहरीर के आधार पर कीडगंज पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नया बैरहना निवासी काजल जायसवाल का विवाह 13 फरवरी 2025 को आकाश जायसवाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में हैसियत से अधिक खर्च करने के बावजूद पति आकाश, ससुर मुरारी लाल जायसवाल और सास सुषमा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर ससुरालियों ने उसका मोबाइल फोन, कपड़े और समस्त स्त्रीधन छीन लिया...