प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में आटा निर्माण इकाइयों के खिलाफ अभियान चलाते हुए चार प्रतिष्ठानों से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) व अभिहित अधिकारी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में गठित टीम ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण किया। अभियान के दौरान फाफामऊ स्थित अमित फूड प्रोडक्ट से बहुरानी ब्रांड आटे का नमूना, कीडगंज स्थित जय भोले बाबा इंटरप्राइजेज से एक नमूना, नैनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मंगलत फूड प्रोडक्ट और एलसी फूड्स से एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। यह भी पढ़ें- Kashipur News: खाद्य सुरक्षा व...