Prayagraj News: आजाद नगर में रेलवे की दीवार नाले में गिरी
प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: बारिश के बीच आजाद नगर में रेलवे की करीब 10 मीटर लंबी दीवार अचानक भरभराकर नाले में गिर गई। मलबे से नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इसके चलते बारिश और नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। कई घरों में भी पानी घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के किनारे स्थित आजाद नगर में रेलवे ट्रैक के पास नाला है। नाले की एक ओर रेलवे की दीवार बनी हुई है। लगातार बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और रेलवे ट्रैक के समीप मिट्टी का कटान शुरू हो गया। अचानक दीवार का एक बड़ा हिस्सा नाले में गिर गया। इससे नाले का पानी आसपास के इलाकों में फैलने लगा。 यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नैनी के कई मोहल्ले जलमग्न, दुकानों में घुसा पानीघटना की जानकारी स्थानीय पार्षद रितेश मिश्र और समाजसेवी सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.