प्रयागराज, जुलाई 15 -- Prayagraj News: शहर कई मोहल्लों में बुधवार को भी बिजली संकट बरकरार रहा। अलग-अलग इलाकों में एबीसी केबल में आग लगने, ट्रांसफार्मर में फॉल्ट, तार टूटने और मरम्मत कार्य के कारण घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी और कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई। सोहबतियाबाग में प्रांजल अल्ट्रासाउंड के सामने बुधवार शाम को एबीसी केबल में आग लगने से एक घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। दुर्गा पूजा पार्क के ट्रांसफार्मर की पेटी फ्यूज में खराबी आने से करीब एक घंटे आपूर्ति ठप रही। मलाका राज स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में तार जलने से बिजली और पानी दोनों की आपूर्ति बाधित हो गई। काटजू बाग कॉलोनी में मंगलवार रात से बुधवार शाम तक लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। स्थानीय निवासी गणेश चतुर्वेदी ने...