Prayagraj News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश की प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक
प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- Prayagraj News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के पांचवें चरण के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, लखनऊ के अनुसार अभ्यर्थियों को 13 से 15 अक्तूबर तक अपनी रैंक का प्रिंटआउट हस्ताक्षर सहित किसी राजकीय आईटीआई में जमा करना होगा। पूर्व पंजीकृत गैर चयनित अभ्यर्थियों को पहले सीट आवंटित की जाएगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर नए आवेदकों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया 16 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी। प्रवेश के लिए शैक्षिक व अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन अनिवार्य है। अभ्यर्थी रैंक देखने के लिए www.scvtup.in पर जाएं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: आईटीआई में पंचम चरण के प्रवेश को 15 अक्तूबर तक मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.