प्रयागराज, सितम्बर 25 -- Prayagraj News: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ शिकायतकर्ताओं का संतोषजनक फीडबैक बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार किया जाए। निस्तारण के बाद शिकायत का परीक्षण भी किया जाए, ताकि शिकायतकर्ता की वास्तविक संतुष्टि का आकलन हो सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही बार-बार आने वाली शिकायतों के कारणों को चिह्नित कर उनके स्थायी समाधान पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ हर्षिका सिंह,...