Prayagraj News: आईजीआरएस के मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आईजीआरएस पर मिलने वाली जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाले प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के लिए न किया जाए। अधिकारी शिकायतकर्ता की समस्या को समझें और उसका वास्तविक समाधान कराएं। निस्तारण से पहले प्रकरण की पूरी जांच की जाए, ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.