Prayagraj News: आईजीआरएस की शिकायतों पर अब नोडल अधिकारी लेंगे फीडबैक
प्रयागराज, नवम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज। आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार के लिए अब सभी विभागों में एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाएगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने लगातार खराब रैंकिंग आने पर सभी विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि वह विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से खुद संपर्क कर फीडबैक लें। डीएम ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण दर्ज कर देना पर्याप्त नहीं होगा। शिकायतकर्ता से यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वह निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो उसकी समस्या के समाधान के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इस व्यवस्था से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर नजर रखने के साथ ही आईजीआरएस की रैंकिंग में सुधार लाने का प्रयास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.