प्रयागराज, अगस्त 12 -- Prayagraj News: मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। जगह-जगह तार टूटने, जंपर उड़ने और पेड़ की डाल गिरने से फॉल्ट हुए। इसका असर बुधवार को भी बना रहा। उमस भरी गर्मी में लोग व्याकुल हो उठे। आंधी के बाद पुराना खुल्दाबाद उपकेंद्र के सांची धागा ट्रांसफॉर्मर की 11 केवी लाइन का तार टूटने से बिजली गुल रही। रात करीब डेढ़ बजे तक इसे ठीक करने का काम चलता रहा। सलोरी के गल्ला बाजार में भी रात एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई। काटजू रोड पर जंपर उड़ने से आपूर्ति बाधित रही। बैरहना में फॉल्ट के कारण रात एक बजे के बाद बिजली आई। इससे बैरहना से तुलारामबाग तक के इलाके प्रभावित रहे।

बिजली आपूर्ति में बाधा आंधी में सिविल लाइंस स्थित साईं मंदिर के पीछे ड्रमंड रोड पर पुराना पेड़ गिर गया। इससे बिजल...