प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। तेज आंधी शुरू होते ही बुधवार देर शाम शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। एहतियात के तौर पर कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जबकि कई जगह तार टूटने, केबल में फॉल्ट और आग लगने से आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने के साथ ही कई मोहल्लों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई।

बिजली की समस्या दारागंज में आंधी के दौरान 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शाम के समय बिजली गुल होने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। राजरूपपुर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली नहीं आई। राधा कुंज, कालिंदीपुरम, बरसाना, टेलीफोन एक्सचेंज रोड और ग्रीन वैली समेत आसपास के इलाकों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

केबल के टूटने से बाधित सप्लाई दोपहर में खुसरोबाग उपकें...