Prayagraj News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्षों से नहीं पहुंचा राशन, जांच शुरू
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: सैदाबाद ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर गांव स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर वर्षों से राशन नहीं पहुंचने की शिकायत ने विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा से की गई है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह को जांच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और तीन आपूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है। टीम दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचकर राशन की आपूर्ति और वितरण से जुड़े अभिलेखों की जांच करेगी। इसके साथ ही केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों और उन्हें उपलब्ध कराए जाने वाले पोषाहार की स्थिति भी देखी जाएगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुरुषोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.