प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: अंदावा स्थित एक निजी अस्पताल में आठ दिन से इलाजरत महिला की रेफर करने बाद स्वरूपरानी अस्पताल में मौत हो ग‌ई। इससे आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने शव अस्पताल परिसर में रखकर हंगामा किया। सूचना पर सराय‌इनायत पुलिस पहुंची। परिजन पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। चार घंटे बाद अस्पताल की ओर से सवा तीन लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उतरांव थाना क्षेत्र के बरेठी बलरामपुर निवासी 40 वर्षीय सुशीला देवी को बुखार आने पर बीते 11 अक्तूबर को अंदावा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से आक्रोशित परिजन ...