प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रविवार आधी रात से हुई तेज बारिश के बाद सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे हेल्थ यूनिट में पानी भर गया। सोमवार सुबह अस्पताल का तीन मिनट से अधिक लंबा एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दवा स्टोर समेत अस्पताल के विभिन्न हिस्सों में पानी भरा नजर आ रहा है। वीडियो में कुछ दवाइयां पानी में तैरती दिखाई दे रही हैं। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।वीडियो में अस्पताल के दवा स्टोर की स्थिति सबसे ज्यादा खराब दिखाई गई है। स्टोर में रैक के नीचे रखी दवाइयां पानी की चपेट में नजर आ रही हैं। कमरे में पानी भरने के बाद कुछ दवाइयां पानी के ऊपर तैरती दिखाई देती हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति अस्पताल के अलग-अलग हिस्सों में जलभराव की स्थिति भी दिखा रहा है। इस...