Prayagraj News: असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पदों पर साक्षात्कार 26 से
प्रयागराज, अक्टूबर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विशिष्टताओं के असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 और प्रोफेसर के पांच पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार 26 से 28 अक्तूबर के बीच कराए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। असिस्टेंट प्रोफेसर, इमरजेंसी मेडिसिन में 35 पदों के लिए 26 से 28 अक्तूबर तक जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर, एनाटॉमी के 18 पदों के लिए 26 व 27 अक्तूबर को साक्षात्कार होंगे। वहीं प्रोफेसर एनाटॉमी के एक, प्रोफेसर इमरजेंसी मेडिसिन के दो और प्रोफेसर ओटो-राइनो लैरिंगोलॉजी (ईएनटी) के साक्षात्कार 28 अक्तूबर को प्रस्तावित हैं। उपसचिव अनुपम मिश्रा के अनुसार साक्षात्कार कार्यक्रम की विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.