Prayagraj News: अशोक सिंहल की 100वीं जयंती पर होंगे कार्यक्रम
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: विश्व हिंदू परिषद प्रयाग महानगर दक्षिण के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को प्रांत कार्यालय केसर भवन में हुई। अध्यक्षता करते हुए महानगर दक्षिण के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि यह बैठक आगामी छमाही कार्ययोजना को लेकर है। संगठन का स्थापना दिवस चार से 10 सितंबर तक प्रत्येक प्रखंड में मनाया जाएगा। इस वर्ष अशोक सिंहल की जयंती के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं, इसलिए 27 सितंबर से चार अक्टूबर तक बड़ा कार्यक्रम होगा। हिंदू समाज को जोड़ने के लिए 22 नवंबर से छह दिसंबर तक हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। प्रयाग विभाग के संगठन मंत्री आलोक प्रताप ने कहा कि शारदीय नवरात्र में दुर्गा अष्टमी के भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में अमरनाथ तिवारी, विभाग मंत्री बृजभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष देशराज कुशवाहा, जिला मंत्री मनीष श्रीवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.