Prayagraj News: अशोक सिंघल का समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा : महापौर
प्रयागराज, नवम्बर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रेरणा पार्क में रामजन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख स्तंभ अशोक सिंघल की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर गणेश केसरवानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनके योगदान को याद किया गया। महापौर ने कहा कि अशोक सिंघल ने अपना पूरा जीवन भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक चेतना के विस्तार के लिए समर्पित कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के माध्यम से उन्होंने देशभर के संतों, महात्माओं और रामभक्तों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन, अदम्य इच्छाशक्ति और रामकाज के प्रति अटूट समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष प्रमोद मोदी ने किया, जबकि संयोजक पार्षद रुद्रसेन जायसवाल रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में धीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.