Prayagraj News: अवैध भंडारण में सीज की गई लाखों की बालू चोरी कर माफिया ने बेची
प्रयागराज, सितम्बर 11 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता बारिश के दौरान खनन विभाग और पुलिस की कार्रवाई में सीज कराई गई लाखों रुपये की बालू पर भी माफिया की नजर पड़ गई। आरोप है कि कार्रवाई के बाद सीज बालू को ही चोरी कर माफिया ने बेच दिया। मामला करछना तहसील के सुलमई, हरवारा, धरवारा और बघेड़ा गांव का है। शिकायत मिलने के बाद खनन विभाग ने कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है।खनन विभाग और पुलिस की ओर से पिछले वर्ष और इस वर्ष बारिश के दौरान इन गांवों में अवैध बालू भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। कार्रवाई के दौरान मौके पर मिली बालू को सीज कर दिया गया था। विभागीय कार्रवाई के बावजूद माफिया ने सीज बालू को कथित तौर पर वहां से गायब कर दिया और उसे चोरी-छिपे बेच दिया। सीज बालू के चोरी होने की शिकायत के बाद ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.