प्रयागराज, अगस्त 5 -- Prayagraj News: नैनी। नैनी की एडीए कॉलोनी स्थित पाठक मार्केट के पास से पुलिस ने एक किराना व्यवसायी के घर छापेमारी कर अवैध रूप से भंडारण किए गए छह कार्टन पटाखे को जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक  पाठक मार्केट में रमेश केसरवानी और उनके दो बेटों लकी केसरवानी व सक्षम केसरवानी अपने घर में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे रखकर फुटकर में बेच रहे थे। पुलिस के मुताबिक लगभग 120 किग्रा विस्फोटक था। उसे जब्त करके तीनों का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...